आरा, मार्च 3 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के गुंडी गांव स्थित परमहंस बाबा कुटिया के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई कृष्णगढ़ थाना पुलिस की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने कुटिया के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे प्लास्टिक के 15 बोरे बरामद किए। तलाशी के दौरान प्रत्येक बोरे में देसी शराब के पाउच भरे मिले। गिनती के बाद कुल 750 लीटर देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने सभी बोरों को कब्जे में लेकर थाना लाया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी लालदास राय को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जाता है कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी उत्पाद अधिनियम के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.