कुटरा आरामशीन पर वन विभाग का छापा, लाखों की साल की लकड़ी व डंपर जब्त
रुद्रपुर, जून 22 -- खटीमा, संवाददाता। वन विभाग ने सोमवार को कुटरा स्थित एक आरामशीन पर छापेमारी कर अवैध रूप से चिराई जा रही साल की लकड़ी और उसे लाने वाले डंपर को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान मशीन पर साल की लकड़ी का चिरान होता मिला, जबकि डंपर से भी साल के पांच से छह गोल नग बरामद हुए। वन विभाग ने लकड़ी और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेंज अधिकारी मनोज कुमार पांडे को मुखबिर से अवैध चिरान की सूचना मिली थी। इसके बाद वन दरोगा खीमानंद आर्या के नेतृत्व में गठित टीम ने आरामशीन पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि आरामशीन संचालक लकड़ी से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। वन विभाग ने बरामद लकड़ी और डंपर को किलपुरा रेंज परिसर लाकर सीज कर दिया है। प्राथमिक जांच में लकड़ी टनकपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.