कुटरचित दस्तावेजों के जरिए महिला से लाखों की ठगी
कानपुर, जून 12 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी निवासी एक महिला को फर्जी फ्रीहोल्ड डीड और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए मकान बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पनकी पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रतनपुर की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी गरिमा पाल की 2024 में सुनीता पाल और आशीष पाल से मुलाकात हुई थी। दोनों ने केडीए की एक आवासीय संपत्ति बेचने की ऑफर दिया। मकान पसंद आने पर 29.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और 30 अगस्त 2024 को 50 हजार रुपये एडवांस चेक के माध्यम से दिए गए। आरोप है कि सुनीता पाल, आशीष पाल, बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और अन्य लोगों की मिलीभगत से पंजाब नेशनल बैंक, रावतपुर शाखा से 28.68 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया। यह भी पढ़ें- जमालपुर में मकान बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपये गबन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.