बरेली, मई 10 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र में चेक के साथ कथित कूटरचना और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।द्वारिकेश चीनी मिल निवासी प्रवीन सिंह शेखावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी आशीष राठौर को छह चेक दिए थे, जिनमें प्रत्येक चेक की राशि 35 हजार रुपये थी। आरोप है कि सभी चेकों का भुगतान बैंक के माध्यम से पहले ही कराया जा चुका था। पीड़ित के अनुसार 10 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक चेक भुगतान संबंधी मैसेज आया, जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि कूटरचना कर 35 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 8 लाख 35 हजार रुपये कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कोल्ड स्टोरेज मालिक ने की 32 लाख की धोखाधड़ी आरोप है कि चेक में अंक और शब्द दोनों में फेरबदल कि...