लातेहार, मार्च 3 -- बेतला, प्रतिनिधि । कुटमू शिव मंदिर का 17 वां स्थापना दिवस आगामी 8 मार्च को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी बेतला पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह ने बीते रविवार को हुई बैठक के हवाले से दी। वहीं संजय ने स्थापना दिवस के पूर्व शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किए जाने की बात बताई। इधर बेतला के पूर्व उप मुखिया जयप्रकाश रजक, स्वयंसेवक उमेश बैठा,बिनोद सिंह,लक्ष्मी प्रसाद,दीपक प्रसाद,सिद्धेश्वर पासवान आदि श्रद्धालुओं को स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुटा देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...