कुटमू में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई सरहुल पूजा
लातेहार, मई 15 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला पंचायत के कुटमू ग्राम में शुक्रवार को सरहुल पूजा काफी श्रद्धा और उत्साह से की गई। मौके पर जयराम बैगा ने परंपरागत तरीके से धरती पुत्र सरहु की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बैगा ने भगवान इंद्र से अच्छी बारिश होने की कामना की। वहीं मौजूद ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर नाचते-गाते और थिरकते दिखे। पूजा में ग्राम प्रधान रामचरितर सिंह समेत अधिक संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.