लातेहार, अप्रैल 7 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला पंचायत के ग्राम कुटमू स्थित अपग्रेडेड प्राइमरी स्कूल टंडियाही टोला में पानी की गंभीर समस्या है। स्कूल का चापानल पिछले छह माह से खराब है। इससे स्कूल की रसोईयों को बच्चों का मध्याह्न भोजन बनाने में काफी परेशानी हो रही है। इसबारे में रसोईया जितनी और शिव देबी ने बताया कि गाँव के करीब आधा किमी की दूरी से पैदल पानी लाकर मध्याह्न भोजन बनाना उनकी मजबूरी है। वहीं हेडमास्टर अजय सिंह ने कहा कि खराब चापानल को ठीक कराने के लिए प्रखंड और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया है। पर इसपर सार्थक पहल करना अबतक किसी ने मुनासिब नहीं समझा। हाल यह है कि स्कूल में पानी की समस्या यथावत बरकरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...