बागेश्वर, जनवरी 22 -- बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जड़ी-बूटी उत्पादन, विशेषकर कुटकी की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंचायत भवन कर्मी में प्रगतिशील काश्तकारों के साथ संवाद किया। इस दौरान जड़ी-बूटी खेती में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कुटकी उत्पादन से जुड़े किसानों ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। जिलाधिकारी ने कहा कि जड़ी-बूटी खेती में अपार संभावनाएं हैं और पारंपरिक खेती के साथ-साथ कुटकी जैसी औषधीय फसलों का उत्पादन बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर आधारित खेती अपनाने से बेहतर उत्पादन और अधिक आर्थिक लाभ संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.