कुजू में हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
रामगढ़, मई 15 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को देर शाम में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आनंद कुमार पिता नंदलाल महतो हरहद चरही निवासी के रूप में हुई। बताया गया है कि भगवान बिरसा मुंडा चौक पैकी फोरलेन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आनंद कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। कुजू ओपी पुलिस ने क्षत विक्षत शव को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा है। इधर श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के समीप तीन दोपहिया वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.