रामगढ़, मार्च 22 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू के शिबू टोला में रविवार को सरहुल पूजा महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल कुजू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी, करमा पीओ रामेश्वर मुंडा, आरपी पासवान, जीतेंद्र मुंडा, मुखिया ललिता देवी, राकेश मेहता रॉक, अशोक कुमार, रोजे करमाली उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर व बैच लगाकर किया गया। मौके पर पाहन भिखारी पाहन, राजू पाहन व रामकुमार मांझी ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजन किया। साथ ही सुख समृद्धि की कामना की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सरहुल पर प्रकृति को सहेजने, संवारने और उसके साथ जुड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आदिवासी परंपराओं और समुदाय की एकता बनी रहे। कार्यक्रम में मांदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.