कुजू में संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की एक अहम बैठक आयोजित
रामगढ़, मई 28 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू फोरलेन स्थित अक्षत बैंक्वेट हॉल सभागार में गुरुवार को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना तैयारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समाज के प्रखंड सचिव टिरु मांझी व संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष अमित हंसदा ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के महासचिव सोनाराम मांझी, केंद्रीय सचिव अलख कुमार मांझी व केंद्रीय कोषाध्यक्ष एतो बास्के शामिल हुए। इस दौरान 30 मई को संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के 30वें स्थापना दिवस समारोह को भव्यता के साथ मनाने पर हार्दिक हुई। निर्णय हुआ कि समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों व गाँवों से आने वाले ग्राम प्रधान मांझी बाबा को सम्मानित किया जाएगा। इससे संथाल समाज की परंपरा, संस्कृति व सामाजिक व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा सकेगा। बताया गया कि 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.