रामगढ़, जून 1 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू स्थित राधे कृष्ण नगर चैंपियंस डोजो में चैंपियंस क्लब के 8 मेधावी छात्रों के राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चयन को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के युवा नेता धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए। इस दौरान राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए नैंसी सिंह, नैतिक वत्स, मान्या सिंह, स्वयं, अर्पिता कुमारी मिश्रा, स्वयं कुमार सिंह, मनजोत कौर व नमीषा कुमारी को एक- एक टीशर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं सम्मान समारोह में सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के युवा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने को शुभकामनाएं दी। कहा पदक जीतने पर खिलाड़...