कुजू में भव्य कलश यात्रा का आयोजन
रामगढ़, अगस्त 24 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवारी पर विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक व ग्रामीणों के अगुवाई में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्राचीन शिव मंदिर कुजू बस्ती के समक्ष अहले सुबह से एकत्रित महिलाओं व पुरुषों का जत्था झंडा बैनर से सजे वाहनों पर सवार होकर केसरिया वेश भूषा में प्राचीन शिव मंदिर टूटीझरना पहुंचे। यहां विद्वान ब्राह्मणों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद पवित्र गंगा, यमुना, सरस्वती आदि नदियों के आह्वान के साथ कलश में जल भरकर महिलाएं गाजे बाजे के साथ नंगे पाव कुजू शिव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते बोल बम, भोला एक सहारा है, हर हर महादेव, जय श्री राम के जयघोष कर माहौल को शिवमय बना दिया।वहीं यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सावन के अंतिम सोमवार पर 551 मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.