कुजू में बकरी चोरी करते तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौपा
सराईकेला, जून 20 -- राजनगर । राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजू गांव में बकरी चोरी करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में मानगो आजाद बस्ती के एमडी तोहिद (23), इस्तक आलम (18) और इमरान शेख (30) शामिल हैं।आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों चोरों को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। प्राथमिक उपचार के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इस्तक आलम और इमरान शेख की हालत गंभीर होने पर उन्हें जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस एमडी तोहिद से पूछताछ कर रही है और यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। यह भी पढ़ें- अकबरनगर में घरों से हो रही बकरी चोरी, लोग परेशान ग्रामीणों ने क्षेत्र में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.