रामगढ़, मार्च 13 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के मुरपा के दूधमटिया शिबू टोला स्थित बंद पड़ी भूमिगत खदान के मुहाने में जमे पानी से एक अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने हाथ में कलाई घड़ी, दो अंगूठियां, जैकेट व ट्राउजर पहन रखा है। यहां स्थानीय ग्रामीणों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज दुर्गंध उठने के बाद खदान के पास जाकर उक्त व्यक्ति का शव खान के जमे पानी में तैरता देखा। कुजू पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी गई। अशोक कुमार ने कुजू ओपी पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही कुजू ओपी के अनि आशीष गौतम व ओमकार पॉल ने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। वहां जुटे किसी भी लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.