कुजू में फोरलेन सड़क पर हुई दो अलग अलग दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल
रामगढ़, मई 23 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र में फोरलेन सड़क पर शुक्रवार को हुई दो अलग अलग दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मामूली चोट लगी है। बताया गया है कि कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार रेलवे ओवरब्रीज के पास रांची हजारीबाग फोरलेन सड़क पर तेजगति से जा रहा बोलेरो संख्या जेएच 01ई एम 9092 असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग पर चढ़ गया। इससे बोलेरो में सवार सभी लोग बच निकले। रेलिंग पर चढ़ जाने के कारण यहां करीब बीस फीट खाई में गिरने व बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दूसरी घटना कुजू के श्रीराम चौक के आगे हुई। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे रांची से हजारीबाग जा रहा यात्री बस हेमकुंड संख्या जेएच 02बी एस 1512 तेजगति में होने के कारण असंतुलित होकर जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.