कुजू में फोरलेन सड़क पर हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत
रामगढ़, मई 17 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगावार फोरलेन जंक्शन के सरना स्थल के समीप रविवार को हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 58 वर्षीय दयानंद सिंह पिता चंद्रिका सिंह हाउसिंग काम्प्लेक्स,केदला निवासी थे। ऐसा उनके पास से बरामद कागजातों के अनुसार पहचान की गई। बताया गया है कि दयानंद सिंह अपने हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या जेएच 24 एन-5336 से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच 22 चक्का हाइवा संख्या जेएच24बीएन-0026 की चपेट में आ गए। जिससे वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी के अनि आशीष गौतम,ओमकार पाल, सअनि नागेंद्र सिंह सदल बल ने हाइवा के नीचे फंसे शव को बाहर निकालते हुए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा।वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में करते हुए यातायात सुचारू कराया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.