कुजू में फोरलेन सड़क पर असंतुलित ऑल्टो कार पलटा, एक घायल
रामगढ़, जून 27 -- कुजू, निज प्रतिनिधि।कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार में फोरलेन सड़क पर शुक्रवार को संध्या में असंतुलित ऑल्टो कार पलट गई। इससे कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान 35 वर्षीय खुशीलाल महतो पिता स्वर्गीय पारसनाथ महतो शिव मंदिर मंडाटांड़ पैंकी निवासी के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची कुजू ओपी पुलिस की गस्ती दल ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। बताया गया है कि खुशीलाल महतो कुजू नयामोड़ से अपने ऑल्टो कार संख्या जेएच02 जी 8109 से अपने आवास पैंकी जा रहे थे। इसी दौरान सामने आ रहे एक बाइक को बचाने के दौरान असंतुलित होकर कार सड़क पर पलट गया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल, तीन रेफर कुजू ओपी पुलिस ने बाद में कार को सड़क से हटाया। साथ ही यातायात सुचारू किया। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.