कुजू में ठनका गिरने से मवेशी की मौत
रामगढ़, जून 18 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में गुरुवार को हुई वर्षा के दौरान अपराह्न में ठनका गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। उक्त मवेशी भैंस रुबिया देवी पति तीरथ महतो ग्राम बड़कीडुंडी टोला सारजमबेड़ा निवासी की थी। बताया गया है कि उक्त मवेशी को निकट के खेत में घास चरने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान तेज गरज के साथ ठनका गिरा। इसकी चपेट में उक्त मवेशी आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में मवेशी के मालिक सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे तो देखा कि उनका मवेशी मरा पड़ा है। भुक्तभोगी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.