कुजू पुलिस ने किया अपराध नियंत्रण को लेकर पैदल गश्ती
रामगढ़, मई 30 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण को लेकर शनिवार को पैदल गश्ती निकाली गई। इसका नेतृत्व मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार ने किया। इस दौरान कुजू ओपी, कुजू चौक, कुजू बस्ती, डटमा मोड़, पब्लिक हाई स्कूल तक पुलिस अधिकारी व सशस्त्र बल के जवानों ने भ्रमण किया। वहीं लोगों को भय मुक्त वातावरण में रहने, कारोबार व नौकरी समेत अपने प्रतिष्ठान संचालित करने का संदेश दिया। जबकि अपराधी व समाज विरोधियों को अपने उग्र तेवर से अवगत भी कराया। इंस्पेक्टर रजत कुमार व ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने किसी भी सूरत में अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए पुलिसिया सजगता दृढ़ होने की बात कही। वहीं क्षेत्र में अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग को रोकने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में पैदल गश्ती को काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.