कुजू गुरुद्वारा के निकट छबील की सेवा का आयोजन
रामगढ़, जून 18 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुवार को छबील की सेवा का आयोजन किया गया। शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कुजू में स्त्री सत्संगत की ओर से सुबह 7 से 8 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। वहीं दिन के 11 बजे से गुरुद्वारा साहिब के बाहर छबील की सेवा की गई। इसमें हर आने जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने को लेकर चना व मीठी शरबत प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- गुरू अर्जन देव को अर्पित किए श्रद्धा सुमन इसमें सड़क से गुजरने वाले लोगों ने सेवा का लाभ उठाया। मौके पर छबील की सेवा में चरणजीत सिंह, बलजीत सिंह, सुमित सिंह बग्गा, हरप्रीत सिंह बग्गा, अमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.