कुजू कोलियरी के अवैध खनन मुहानों पर चला बुलडोजर
रामगढ़, जून 27 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कुजू कोलियरी से सटे पांच नंबर के पास शुक्रवार को एक अभियान चलाकर अवैध कोयला खनन स्थलों के मुहानों को बंद कराया गया। इस दौरान कुजू क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग के गस्ती दल, वन विभाग, कुजू कोलियरी सुरक्षा विभाग के साथ ही माइनिंग व कुजू ओपी पुलिस अभियान में शामिल हुए। अभियान के दौरान पांच नंबर के पास सीसीएल के बंद पड़े ओपेनकास्ट खान में अवैध कोयला खनन के लिए बनाए गए पांच मुहानों को बुलडोजर की मदद से मिट्टी पत्थर डालकर बंद कराया गया। साथ ही दोबारा अवैध खनन शुरू करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। यह अभियान गुरुवार से शुरू किया गया है। इस दौरान बताया गया कि कुजू क्षेत्र के अन्य स्थानों पर स्थित अवैध खनन स्थलों पर अभियान लगातार चलता रहेगा। साथ ही अवैध खनन में लिप्त लोगों की सूची बनाकर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.