रामगढ़, मई 8 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू क्षेत्र के रउता स्थित मैहर एलॉय प्लांट में गुरुवार की देर रात करीब 10:30 बजे अचानक तेज धमाका होने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि प्लांट की चिमनी पंचर हो जाने के कारण जोरदार आवाज के साथ धमाका हुआ, जिससे ग्रामीणों और प्लांट कर्मियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
घटना का प्रभाव घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकल गए, जबकि ग्रामीणों में भी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को लेकर भय का माहौल देखा गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने अथवा घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रबंधन की प्रतिक्रिया घटना की जानकारी मिलते ही प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.