रामगढ़, जुलाई 2 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के दिगवार निवासी तरुण गिरि ने बुधवार को राज्य के डीजीपी को आवेदन दिया है। उन्होंने डीजीपी को दिए गए आवेदन में कहा है कि कुजू ओपी पुलिस 26 जून को पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी बासुदेव गिरि को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- पिता ने अपहृत पुत्री की बरामदगी के लिए अधिकारियों के पास लगाई गुहारअभियुक्तों की पहचान दिनांक 1जून को कांड संख्या 0122 के तहत कुजू मांडू थाना में तीन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें मनी गिरि, बासुदेव गिरि व सुनील गिरि तीनों दिगवार कुजू रामगढ़ निवासी को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। कुजू पुलिस पूर्व में ही मनी गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।पुलिस की कार्रवाई इसी दौरान केस के अनुसंधानकर्ता कुजू ओपी के दारोगा अरविंद कुमार सिंह ने फरार आरोपी बासुदेव गिरि को बोंगा...