कुजू के तिलैया बस्ती में युवक ने किया फंदे से झूलकर आत्महत्या
रामगढ़, मई 17 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के तिलैया बस्ती में शनिवार की देर में युवक ने अपने कमरे में पंखा के हुक से साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। मृतक 22 वर्षीय जयदेव कुमार पिता छोटू बेदिया था। वह शनिवार की रात में अपने कमरे में सोने गया। बाद में रविवार को देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद परिजनों ने काफी देर तक आवाज लगाने के बाद अंततः पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर घुसते ही देखा कि जयदेव कुमार पंखा के हुक में लगाए गए फंदे से झूल रहा है। इसकी सूचना तत्काल कुजू ओपी पुलिस को दी गई। कुजू ओपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.