चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत कुजु नदी के इचा नदी घाट पर स्नान करने के दौरान डूब जाने से 39 वर्षीय मधुसूदन नायक की मौत हो गई। मृतक पोटका के हल्दीपोखर गुडभांगा गांव के रहने वाला था। वह शुक्रवार को इच्छा गांव में अपने मामा घर शादी समारोह में आया हुआ था। रविवार को सुबह लगभग 9,30 बजे स्नान करने के लिए कुजुर नदी के इचा घाट गया था। स्नान करने के द्वारा नदी बीच में जा कर तैर रहा था।उसी दौरान गहरे पानी में डूब गया।उसी घाट में नहा रहे अन्य लोगों तुरंत गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मृतक को नदी से निकाला।इसके बाद उसे लेकर चाइबासा सदर अस्पताल आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया दिया। घटनास्थल की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.