कुजामा में सीआईएसएफ का छापा, भारी मात्रा में कोयला जब्त
धनबाद, मई 29 -- लोदना क्षेत्र की कुजामा परियोजना के ऊपर ओबी डंप ट्रांसपोर्टिंग रूट पर गुरुवार को सीआईएसएफ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान सीआईएसएफ ने मौके से भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है। सुरक्षा बलों की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला चोरों और अवैध तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, बालू गद्दा, लिलोरी पथरा और इसके आसपास के इलाकों के सक्रिय कोयला चोर इस परियोजना से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम करते हैं। कोयला तस्कर इस चोरी के कोयले को एक जगह इकट्ठा करते हैं और फिर रात के अंधेरे में ट्रकों के माध्यम से इसे बाहर भेजने का काम करते हैं। सीआईएसएफ को इस डंपिंग रूट पर भारी मात्रा में अवैध कोयला जमा किए जाने की सटीक सूचना मिली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.