लातेहार, अप्रैल 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कामता कुजरी ग्राम में नव-निर्मित शिव-हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। छः दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। अंतिम दिन सोमवार को प्रातः स्नपन कार्यक्रम के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात् विधिवत प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। मंदिर प्रांगण से निकली प्रतिमा यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख स्थलों कामता महावीर मंदिर, देवी मंडप, श्रीराम मंदिर हरैया, ठाकुरबाड़ी, महावीर मंदिर रेलवे कॉलोनी होते हुए गुलायची धाम तक पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- कुजरी में प्राण प्रतिष्ठा का समापन आज, वैदिक अनुष्ठानों के ब...