कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश की जदयू का प्रशांत किशोर ने भविष्य बताया
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- जन सुराज पार्टी के नेता और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के ऐक्टिव पॉलिटिक्स से हटने के बाद उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) अब नहीं बचेगी। आने वाले समय में पार्टी टूट कर बिखर जाएगी। कुछ लोग बीजेपी में चले जाएंगे तोकुछ जन सुराज पार्टी के साथ आ जाएंगे। कुछ लोग दूसरे दलों में मिल जाएंगे। दो निर्दलीय एमएलसी के बीजेपी के साथ चले जाने पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की नासमझी हुआ। प्रशांत किशोर ने मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जेडीयू के असली ताकत हैं। वे सक्रिय राजनीति से अलग हो गए। अब जदयू में कोई नेता नहीं रहा। पार्टी की कोई ठोस नीति भी नहीं रही। ऐसे में पार्टी का बचना मुश्किल है। चुनाव के पहले से ही जन सुराज का मानना रहा है कि दल के तौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.