नई दिल्ली, जुलाई 11 -- बालों के पतले होने की कई वजह हो सकती हैं। कॉमन कारणों में बहुत ज्यादा तनाव, टाइट हेयरस्टाइल और केमिकल-युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल बालों को कमजोर कर सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। यहां हम एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको एक लिक्विड हेयर मास्क तैयार करना है। ये मास्क स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है। इसमें प्याज का रस, कैस्टर ऑयल, विटामिन ई और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, बालों को हेल्दी तरीके से बढ़ने में मदद करता है और लगातार इस्तेमाल से आपके बालों को घने और चमकदार बनाने का काम भी करता है।बालों को घना बनाने की रेमेडी के लिए सामग्री -1 प्याज का रस -1 छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल -1 विटामिन ई कैप्सूल - रोजमेरी एस...