कुछ ही घंटे में देना था NEET का एग्जान, कीटनाशक पीकर 19 वर्षीय छात्रा ने खत्म की अपनी जिंदगी
नई दिल्ली, जून 21 -- मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का एक और सपना उस वक्त खौफनाक हादसे में तब्दील हो गया जब हरियाणा के हिसार जिले में एक 19 साल की छात्रा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। चूंकी आज नीट यूजी की दोबारा परीक्षा होनी थी इसके मद्देनजर देश भर में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा को लेकर एक अजीब सी बेचैनी देखने को मिल रही है। इसी गहमागहमी और तनाव के बीच, रविवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। नीट की तैयारी कर रही इस छात्रा ने परीक्षा केंद्र पर जाने से कुछ ही घंटे पहले अपने घर पर कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। यह दिल दहला देने वाला हादसा बरवाला इलाके के गांव ढाणी खान बहादुर में हुआ है, जिसने पूरे इलाके में मातम पसार दिया है। परिवार वालों के लिए यह यकीन कर पाना नामुमकिन हो रहा है कि जो बच्ची रात भर जागकर मन लगाकर पढ़ रही थी, वो सुबह अचानक ऐसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.