नई दिल्ली, अगस्त 28 -- सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की भूख, कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो लाइट भी हो और टेस्टी भी लगे। ऐसी ही एक रेसिपी है दही चटनी सैंडविच, जो फटाफट बन जाती है और स्नैक्स के लिए एकदम परफेक्ट है। बच्चे कुछ खाने की जिद करें या हल्की-फुल्की भूख में कुछ टेस्टी सा खाने का दिल हो, ये रेसिपी आप फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। दही की हल्की खटास और चटनी का चटपटापन इस सैंडविच को अलग ही फ्लेवर देता है। सिर्फ नाश्ते या स्नैक्स के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के टिफिन के लिए भी आप ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं -दही चटनी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री दही चटनी सैंडविच बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - दही (1 कप), काली मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), चिली फ्लेक्स (1 चम्मच), हरी चटनी (ह...