बरेली, मार्च 15 -- शाही, संवाददाता। शनिवार को शाही के मिर्जापुर में अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह का आयोजन भक्ति सिंह ने किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का कर रहे हैं उनके प्रयासों को सफल नहीं होंने दिया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कि पूरे देश में लोधी समाज की अच्छी खासी भागीदारी है, लेकिन समाज की हिस्सेदारी अभी तक न के बराबर है। निहाल सिंह राजपूत ने युवाओं को संदेश दिया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और गलत आचरण को छोड़कर, अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। यहां विधायक देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्रफौजी, प्रदेश महामंत्री पूरन, ज़िला अध्यक्ष रामपुर सुरेंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.