नई दिल्ली, जून 6 -- NEET व अन्य पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और अभिभावक पहुंचे। यह प्रदर्शन CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हुआ, जो कि अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बगैर नाम लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग विदेश में बैठकर ये सोच लेते हैं कि हम भारत के युवाओं को दिशा दे देंगे।' कॉकरोच पार्टी पर हमलावर होते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 'भारत का युवा किसान के साथ चौपाल में रहता है, कोचिंग इंस्टीट्यूट में रहता है, कॉलेज कैंपस में रहता है। ल...