नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली विश्वविद्यालय का मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। जिसके लिए शनिवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कॉलेज से निकलने के बाद आपको दो तरह के लोग मिलेंगे, एक वो जो समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं और दूसरे वो जो कोई भी नया काम शुरू होने पर नाराज फूफा बन जाते हैं। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर नाराज फूफा जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान किए विभिन्न कामों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह हर काम की शुरुआत करते वक्त विपक्ष ने नाराज फूफा की तरह हर काम को गैर जरूरी बताते हुए उसका विरोध किया। स्टूडे...