नई दिल्ली, मार्च 27 -- पश्चिम बंगाल के बसंती बाजार क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान हिंसा भड़क गई। इसे लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 वर्षों के शासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कुछ लोग आए, उनके पार्टी कार्यालय को तोड़ दिया और रैली के दौरान झड़पें कीं। दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की चुनावी प्रचार रैली के दौरान यह घटना घटी। दिलीप घोष ने राम नवमी के दौरान दंगे भड़काने की हिम्मत पर सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी मुस्लिमों को उकसा रही हैं। यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह को HC से तगड़ा झटका, नहीं मिली बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत दिलीप घोष ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस और गुंडे मिलकर भाजपा कार्यकर...