जहानाबाद, फरवरी 25 -- अरवल, निज संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि जाम की समस्या से जल्द निजात मिलेगी और हम सभी दुकानदार एवं बाजार के व्यवसायी भाइयों के साथ हैं। हमलोग तो एक दूसरे के पूरक हैं। ऐसी कोई गलत मानसिकता नहीं है, लेकिन कुछ वैसे चन्द लोग जो पर्दे के पीछे से व्यवसायी भाइयों के कंधे पर सवार होकर अपनी छवि चमकाने और सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं तो उनके साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा। एनडीए सरकार विकास और सुशासन के लिए जानी जाती है और हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...