नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को टीएमसी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इस दौरान एक चुनावी सभा में बोलते हुए शाह ने एक बार फिर राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने का भाजपा का वादा भी दोहराया। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में कुछ लोगों को 4 शादी करने की छूट है, अगर भाजपा सत्ता में आई तो यूसीसी लागू कर इस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा, "हमने हमारा संकल्प पत्र घोषित किया है। बंगाल में कुछ लोग चार शादी करते हैं, कुछ लोग एक शादी करते हैं। सबके लिए कानून बराबर होने चाहिए कि नहीं?" किसी को चार शादी की छूट मिलनी चाहिए क्या?" अमित शाह ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.