मेरठ, मार्च 15 -- सहयोग सामाजिक संस्था की ओर से ब्रह्मपुरी कार्यालय पर पांच अप्रैल को कुछ लम्हे मुहब्बत के नाम महफिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें कवि और शायर शामिल होगें। कार्यक्रम के महबूब और दिलरुबा का चुनाव होगा। उनकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रश्न मंच का भी आयोजन होगा। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार शांडिल्य एडवोकेट ने दी। बताया वर्तमान में समाज में चारों ओर नफरत, बेवफाई, हिंसा और मार-काट का माहौल है। ऐसे में प्यार, मुहब्बत से सामाजिक समरसता और शांति का पैगाम देना के लिए कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...