सिद्धार्थ, अप्रैल 20 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की आए दिन हो रही शॉर्टेज की समस्या दूर नहीं हो रही है। कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं। डीजल-पेट्रोल नहीं है की स्लिप टंग रही है। लोग पंप का चक्कर लगाकर वापस हो रहे हैं। वर्तमान में सहालग सहित अन्य कार्यक्रम में तेल व गैस को लेकर लोगों को बहुत परेशानी उठाना पड़ता है। रविवार दोपहर को डुमरियागंज स्थित किसान पेट्रोल पंप और हल्लौर में ड्राई रहा। देखा गया लोग वापस लौट रहे थे। शाहपुर से पहले खीरा मंडी के पंप पर तेल भराने के लिए लोगों की कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- डीजल संकट से मड़ाई हुई बाधित, किसान परेशान ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी तेल भराने के लिए सूचना पाकर आ रहे हैं। कुछ जगह तेल न मिलने की दशा में वाहन चालकों को लंबी दूरी त...