कुछ नहीं खाया, बस राह देखता रहा; माता-पिता और बेटे की मौत के बाद घर में पालतू कुत्ता अकेला
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- छत्रपति संभाजीनगर की दर्दनाक घटना के बाद चांदगुड़े परिवार का पालतू कुत्ता शेरू भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद शेरू घर में अकेला रह गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार के वापस नहीं लौटने पर वह लगातार भौंकता रहा और खाना भी नहीं खा रहा था। पड़ोसियों ने उसे बिस्किट और भोजन देने की कोशिश की, लेकिन उसने खाने से इनकार कर दिया। शेरू कुणाल और उसके माता-पिता के साथ रहता था और कुणाल रोज उसे घुमाने ले जाता था। परिवार के अचानक खत्म हो जाने के बाद कुत्ता अकेला रह गया। हालांकि, बाद में शेरू को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। पशु प्रेमियों ने उसकी स्थिति की जानकारी मिलने के बाद उसे बचाने की पहल की। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: सोमवार को जमकर बरसेंगे बदरा, UP-बिहार समेत इन इलाकों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.