मुरादाबाद, मार्च 6 -- मुरादाबाद। मौसम के मिजाज के तेजी से गर्म होने का सिलसिला अभी जारी रह सकता है। हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ की दूरी इसकी अहम वजह है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक हफ्ते के बाद हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम के मिजाज में तब्दीली आ सकेगी। पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। जबकि, मैदानी इलाकों में आसमान पर बादल छाएंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी। मगर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले मौसम का मिजाज गर्म होने का सिलसिला बना रहेगा। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.