संवाददाता, मई 3 -- UP Politics : उत्तर प्रदेश की सियासत के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गरम है। अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर जारी कयासबाजियों पर विराम लगाते हुए रविवार को मुजफ्फरनगर में बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ अलग अंदाज में जवाब दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने 1972 में आई फिल्म अमर प्रेम के सुपरहिट गाने की दो पंक्तियां 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' कह दीं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में हैं। साथ ही कहा कि उनका एक बेटा सांसद है तो दूसरा विधायक, जबकि उनकी पत्नी भी सांसद रह चुकी हैं। स्वयं छह बार के सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह ने के समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। ब्रजभूषण शरण सिंह रविवार को मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लॉक के नसी...