संतकबीरनगर, जून 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगरपालिका और प्रशासन के खिलाफ सभासदों का गुस्सा यूं ही नहीं भड़का है। अधिकारियों की उपेक्षा की वजह से सभासदों में आक्रोश है। सभासदों का कहना है कि एक ठेकेदार को उपकृत करने के लिए नगरपालिका के विकास के लिए जिम्मेदार अधिकारी नजरें फेर ली हैं। जिलाधिकारी स्तर से भी आम जनता के हित में ठोस कदम नहीं उठाए गए। यही कारण है कि जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है。 यह भी पढ़ें- मसवासी में विरोध-प्रदर्शन के बीच कई प्रस्ताव पाससभासदों की समस्याएँ शहर के घोरखल वार्ड के सभासद ऋषि यादव, मोतीनगर के असलम अंसारी और औद्योगिक नगर के मुन्ना पांडेय की अगुवाई में सभासदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी व्यथा को रखा। कहा कि हम सभी लोग जनप्रतिनिधि हैं और जनता हम लोगों के सामने ...