नई दिल्ली, अगस्त 9 -- iPhone फैन्स को तगड़ा झटका लगाने वाला है। एक नए लीक के अनुसार, कंपनी 10 अगस्त तक iPhone 17 की कीमत बढ़ा सकती है। अगर यह बात सही निकली तो इसका मतलब यह है कि अब से बस कुछ ही घंटों में आईफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। यह लीक काफी दिलचस्प समय पर आया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐप्पल अगले महीने अपने अगले फ्लैगशिप iPhone मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन पिछले वर्षों के विपरीत, 2026 लाइनअप को अलग-अलग चरणों में पेश किया जाएगा। इससे iPhone 17 को सामान्य रूप से पिछली जेनरेशन के iPhone की तुलना में अधिक समय तक बिक्री पर रखा जा सकता है। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर जानकारी लीक करने वाले 'फिक्स्ड फोकस डिजिटल' ने दावा किया है कि सोमवार, 10 अगस्त से iPhone 17 की कीमत बढ़ने की अफवाहें हैं। लीक करने वाले ने...