कुछ खाने का कहकर निकले और गायब हो गए, कैसे मिली जनसुराज के डिजिटल मैनेजर देवपालिक की लाश
रांची, अक्टूबर 28 -- जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव सोमवार को जोन्हा और किता स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी से मिला। वह रविवार दोपहर पटना जाने के क्रम में जन शताब्दी एक्सप्रेस से ही लापता हो गए थे। 31 साल क देवपालिक यूपी के कुशीनगर के रहने वाले थे। वह आईआईएमसी के 2018 बैच के छात्र थे और वर्तमान में विधायक प्रशांत किशोर की पार्टी में मीडिया सेल में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बरवादाग गांव में झाड़ियों से शव को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने हत्या और दुर्घटना समेत सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को दुर्घटना मान रही है। रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.