कुछ केस मानवीय दुस्साहस और झूठ की सीमा की परीक्षा लेते हैं, यह वैसा ही; कोर्ट ने ठग सुकेश को दोषी करार दिया
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- रिपोर्ट- निखिल पाठक दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर को विशेष न्यायाधीश पर दबाव डालने के मामले में दोषी करार दे दिया है। सुकेश ने सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर निचली अदालत के जज को फोन लगाते हुए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा की अदालत ने 121 पन्नों के फैसले में कहा कि यह महज धोखाधड़ी या खुद को कोई और व्यक्ति बताने का मामला नहीं है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया की स्वतंत्रता और उसकी पवित्रता को प्रभावित करने की कोशिश है। सजा पर फैसला कल 27 अगस्त को सुनाया जाएगा। हालांकि अदालत के निर्णय के खिलाफ सुकेश ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए याचिका दायर कर दी है। मामले पर फैसला सुनाने से पहले तीस हजारी कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जज का लिबास पहनना धोखेबाजों के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.