गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र से मंगलवार को पश्चिमी आकाश में बृहस्पति और शुक्र ग्रह एक दूसरे के बेहद करीब नजर आए। इस युति के दौरान ब्रहस्पति ग्रह का लगभग माइनस 1.70 और शुक्र ग्रह का लगभग माइनस 3.89 मैग्नीट्यूड के साथ मिथुन तारामंडल में प्रकाशित रहा। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि हालांकि शुक्र और बृहस्पति लगभग अगल-बगल दिखाई दिए, लेकिन अंतरिक्ष में इनके बीच करोड़ों किलोमीटर की दूरी होती है। यह भी पढ़ें- आसमान में दिखी शुक्र-बृहस्पति की जुगलबंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...