हमीरपुर, अप्रैल 12 -- हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्व.आलोक कुमार साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को कुछेछा इलेविन ने स्टेडियम की टीम को हराकर जीत लिया। 29 मार्च से चल रहे इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबला राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम और कुछेछा इलेविन के बीच खेला गया। जिसमें विजेता कुछेछा की टीम बनी। सचिन मैन ऑफ दी मैच और विपिन मैन ऑफ दा सीरीज रहे। सीओ सदर राजेश कमल व चेयरमैन कुलदीप निषाद ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद 31 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया व उपविजेता टीम के कप्तान प्रभात को ट्रॉफी व 15 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। समापन के दौरान स्व.आलोक कुमार साहू की पत्नी शशिप्रभा साहू व बहन सीमा साहू मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...