कुच्चू में करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत
रांची, जुलाई 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुच्चू गांव में बुधवार शाम करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय रंगवीर बेदिया (पिता रामदयाल बेदिया) की मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार रंगवीर घर के कमरे में बंधी रस्सी पर गीला कपड़ा डाल रहा था। इसी दौरान रस्सी के बगल से गुजर रहे बिजली के कटे तार के संपर्क में गीला कपड़ा आ गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो गया और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, विधायक प्रतिनिधि शफीक अंसारी, समाजसेवी अताउल अंसारी, हरिपद भोगता, गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.